सुल्तानपुर(प्रफुल्ल चन्द्र तिवारी)-जिलाधिकारी ने किया केवटली गो आश्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल केवटली का किया औचक निरीक्षण
देवप्रभात समाचार/प्रफुल्ल चन्द्र तिवारी
           सुलतानपुर ।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मंगलवार को गोवंश आश्रय स्थल केवटली, विकास खण्ड धनपतगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 164 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें नर 118 व मादा 46 संरक्षित थे सभी स्वस्थ पाये गये। आश्रय स्थल की दीवार  मिट्टी के बह जाने से असुरक्षित हो गयी थी, जिसे मनरेगा के तहत मिट्टी भराने के निर्देश दिये, ताकि आश्रय स्थल सुरक्षित रहे। 
          02 नवजात गोवंशों को जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि ये काफी कमजोर हैं, इन्हें बोतल से दूध पिलाया जाय तथा इनकी अतिरिक्त देखभाल की जाय। गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा डीएम व सीडीओ को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुरूप चिकित्सा आदि की जा रही है। गोवंशों को लू/तेज हवा से बचाने हेतु आश्रय स्थल पर उचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गोंवशों को हरा चारा तथा खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाय।

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय