अयोध्या(संदीप श्रीवास्तव)परिषदीय स्कूलों में अब ढाई किलो का घंटा अनिवार्य, टाइम-टेबल के हिसाब से होगी पढ़ाई*

*परिषदीय स्कूलों में अब ढाई किलो का घंटा अनिवार्य, टाइम-टेबल के हिसाब से होगी पढ़ाई* 

अयोध्या। शासन के एक निर्देश पर अब सभी परिषदीय स्कूलों में घंटा अनिवार्य कर दिया गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं शासन के निर्देश हैं कि ढाई किलो का घंटा होना चाहिए वर्ना संबधित प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
       शासन ने यह निर्देश स्कूलों में निर्धारित टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई हो इसके लिए जारी किया है। निर्देश के तहत कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय पर एक बड़ा घंटा होना चाहिए। स्कूलों में लगने वाले इस घंटे को प्रधानाध्यापक या फिर प्रभारी प्रधानाध्यापक को खरीदना होगा। इसे लेकर जिला बेसिक शिक्षा संतोष देव पांडेय द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय यह व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
        घंटे के अनुसार ही पीरियड चलेंगे और प्रत्येक अध्यापक टाइम टेबल के अनुसार ही पढ़ाएगा। यदि निरीक्षण में किसी विद्यालय पर घंटा नहीं पाया जाता है या शिक्षक टाइम टेबल के हिसाब से शिक्षण कार्य करते हुए नहीं मिलतो हैं तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा।
     इसके लिए विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को भी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार शासन के आदेश का पालन कराने के लिए अभियान चलाकर इसकी जांच कराई जाएगी।
2

 पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में यश पेपर मिल के मेन गेट पर किया गया विरोध प्रदर्शन दिया गया धरना, 

अयोध्या कोतवाली के रामपुर हलवारा में स्थित यश पेपर मिल से निकलने वाले गंदे पानी व उड़ने वाली चुना राखी व किसान को मिलने वाले मुआवजे को लेकर पूरा ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक के समस्त प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर पूरा ब्लॉक से पैदल यश पेपर मिल पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर बैठे धरने ,

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय