कन्नौज(अवनीश कुमार तिवारी)कन्नौजस्कूल चलो अभियान रैली , छात्र छात्राओं ने मम्मी पापा हमें पढ़ाओ कल लगाया नारा।




स्कूल चलो अभियान रैली , छात्र छात्राओं ने मम्मी पापा हमें पढ़ाओ कल लगाया नारा।



अवनीश कुमार तिवारी

 हसेरन कस्वा मे  स्कूल चलो अभियान के क्रम मे रैली निकाली गई। छात्र छात्राओं ने अध्यापकों के साथ रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने  नगर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर जागरूक किया। 

विद्यार्थियों ने रैली में लगाये नारे

स्कूल चलो अभियान रैली मे विद्यार्थियों ने नगर में भ्रमण के दौरान नारे लगाए। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ , शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे , आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे , एक भी बच्चा छोटा संकल्प हमारा टूटा इत्यादि तरह से नारे लगाते हुए गांव के लोगों को जागरूक किया। रैली मे विद्यालय प्रधानाध्यापक चक्रधर सिंह भदौरिया, बिट्टी देवी  , नेहा शर्मा  सहायक अध्यापक रंजना राठौर  , कंचन प्रभा, विनय कुमार , अनुराधा, गजेंद्र, नरेंद्र पाल , अर्कजा सहित  अध्यापक गण उपस्थित रहे। 

वहीं विद्यालय के  आलोक , प्रांशु , दीपांशु  ,गौतम , वर्षा , खुशी  ,मानव , अर्पित , नेहा  ,सुमित , शालिनी , कंचन, काजल  ,डिंपल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय