धनपतगंज(शिव प्रकाश तिवारी)होली मिलन समारोह एवं हिन्दू नववर्ष के बधाई कार्यक्रम में शामिल हुये भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह*

सुल्तानपुर

*होली मिलन समारोह एवं हिन्दू नववर्ष के बधाई कार्यक्रम में शामिल हुये भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह*

*सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, BJP मंडल अध्यक्ष संदीप।तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, ब्रज भूषण मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक अवध कुमार सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद*

*धनपतगंज के गुरुकुल अकादमी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

जिले के धनपतगंज स्थित गुरुकुल अकादमी में आज अवध कुमार सिंह के संयोजन में होली मिलन समारोह एवं हिन्दू नव वर्ष बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संत बक्श सिंह चुन्नू ने किया। इस दौरान इस कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये।इस दौरान मंच से संबोधित करते हुये विनोद सिंह ने सभी आगंतुकों को सबसे पहले होली, नववर्ष और नवरात्रि की बधाई दी। इसके बाद विनोद सिंह ने चुनाव में मिली जीत पर लोगों का आभार व्यक्त किया। विनोद सिंह ने कहा कि वे लोगो के लिये हर समय उपलब्ध हैं। जिस किसी की कोई भी समस्या हो उसे मुझे कभी भी संपर्क कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि वे हर समय उपलब्ध हैं। इस कार्यक्रम में सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल,सुनील वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, ब्रज भूषण मिश्रा,शक्ति केंद्र प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा, रमा शंकर मौर्या,जगप्रसाद जायसवाल, उत्तम सिंह हेमन्त सिंह, सहित कई नेता, सेक्टर संयोजक,कार्यकर्ता और सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय