सुल्तानपुर(आलोक दूबे)इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी में पैटर्न संरक्षक ने ली सदस्यता
इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी में पैटर्न संरक्षक ने ली सदस्यता
देवप्रभात समाचार/आलोक दूबे
सुलतानपुर ।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुल्तानपुर में नगर के विवेक नगर मोहल्ला निवासी शीत कुमार दुबे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सामाजिक कार्यों को देखते हुए मंगलवार को जिले के विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स को संस्था में पैटर्न संरक्षक की भूमिका के रूप में सदस्यता लेकर निर्धारित सदस्यता शुल्क रुपए 25000/- का चेक, दवा, सैनिटाइजर व मास्क भेंट कर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के 7 मूल सिद्धांतों पर कार्य करने की आस्था जाहिर की।
उनके सदस्यता ग्रहण करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संस्था के मापदंडों के तहत कार्य करने की उनकी आस्था पर खुशी जाहिर करते हुए संस्था में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई, वहीं सचिव, जय प्रकाश शुक्ला ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मूल सिद्धांतों के तहत संस्था द्वारा अभी तक किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को आने वाले भविष्य की चुनौतियों के प्रति तैयार रहने की अपील की।