कौशाम्बी(अनित कुमार दूबे)-स्वच्छता मिशन की बेख़ौफ़ उड़ रही धज्जियाँ
*म्योहर ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां*
*सफाई कर्मी की लापरवाही से गंदी नाली का पानी रोड पर बह रहा है*
*म्योहर कौशाम्बी* थाना करारी क्षेत्र के म्योहर ग्राम सभा में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बगल से म्योहर गांव को जाने वाली गली का है जहा पर गंदी नाली का पानी रोड पर बह रहा है जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी आने जाने में परेशानियां हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी कभी भी इधर सफाई करने नहीं आता है जिससे नाली पट जाती है और नाली पटने के बाद नाली का सारा पानी रोड पर बहने लगता है जिसकी वजह से आए दिन ग्रामीण लोग इसी पानी में फिसल कर गिर जाते हैं
जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी बिकास खण्ड अंतर्गत म्योहर ग्राम सभा में सफाई कर्मी की लापरवाही से गंदी नाली का पानी रोड पर बह रहा है जिसकी वजह से लोगो मे काफी आक्रोश हैं ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से नाली की सफाई नहीं हुई तो यह गंदा पानी एक बड़ी बीमारी का रूप धारण कर लेगा जिसकी वजह से पूरे ग्राम पंचायत में बीमारी फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा सफाई कर्मी को कई बार ग्रामीणों ने कहा कि आकर नाली की सफाई कर दो लेकिन सफाई कर्मी एक भी बार नाली सफाई करने नहीं आया सरकार से मोटी रकम लेकर सफाई कर्मी मौज कर रहे हैं किंतु नाली सफाई करने नहीं आते यह एक बहुत बड़ा जांच का विषय है यदि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान दें तो सफाई कर्मी की नौकरी मुसीबत में आ सकती है क्योंकि सफाई कर्मी सरकार की तरफ से मोटी रकम तो लेते हैं लेकिन गांव में नाली साफ करने कभी नहीं आते हैं