कौशाम्बी(अनित कुमार दूबे)-चायल तहसील में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ
*चायल तहसील मे महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ*
*कौशाम्बी ...जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम ज्योती मौर्या के मार्ग दर्शन मे चायल तहसील परिसर मे महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ तहसीलदार स्याम कुमार ने एक बालिका से फीता कटाकर किया |इस मौके पर नायब तहसीलदार दीक्षा पाण्डेय ने भी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया | तहसीलदार चायल श्याम कुमार ने अपने सम्बोधन मे बताया कि शासन कि मंसा है कि महिलाओ को किसी भी स्तर पर सरकारी कार्य मे परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए तहसील स्तर पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है | प क 11 मे नामान्तरण, खतौनी, खसरा,या तहसील सम्बन्धित किसी भी कार्य मे यदि दिक्कत आती है तो महिलाए हेल्प डेस्क पर लिखित या मौखिक रूप से बताएगी तो तत्काल उनकी मदद होगी |महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ से महिलाओ को अब इधर उधर भटकना नही पडेगा*|