सुल्तानपुर(आशुतोष उपाध्याय)-जिलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण

*जिलाधिकारी द्वारा वेलनेस सेन्टर कटका खानपुर व स्वास्थ्य उप केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण।* 

           सुलतानपुर 26 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने 29.09.2020 को वेलनेस सेन्टर कटका खानपुर का निरीक्षण किया था। सेन्टर के बगल में स्वास्थ्य उप केन्द्र जर्जर हालत में पाया गया था। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया था कि कायाकल्प योजनान्तर्गत स्वास्थ्य उप केन्द्र सही करा लिया जाय।
           जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा आज पुनः निरीक्षण वेलनेस सेन्टर कटका खानपुर व स्वास्थ्य उप केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कायाकल्प योजनान्तर्गत कराये गये कार्य की गुणवत्ता सही पायी गयी। 
          त्पश्चात जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कूरेभार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में इंचार्ज डॉ0 अनुराग पाण्डेय अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर डॉ0 शैलेन्द्र सिंह, डॉ0 सफीउर्रहमान व डॉ0 समीर सुमन 24 से 26 अक्टूबर तक अनुपस्थित पाये गये। चीफ फार्मासिस्ट आर0एस0 मौर्या व फार्मासिस्ट आर0एन0 मौर्या मौके पर उपस्थित नहीं पाये गये। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, खण्ड विकास अधिकारी कूरेभार सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 
-----------------------------------

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*