सुल्तानपुर(आशुतोष चतुर्वेदी)-जिलाधिकारी ने किया गो शाला का निरीक्षण

*जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल ममरखा का किया गया निरीक्षण।*

            सुलतानपुर 26 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल ममरखा विकास खण्ड कूरेभार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अस्थायी गोवंश आश्रय अस्थल में कुल 136 गोवंश संरक्षित पाये गये। गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। गोवंश आश्रय स्थल पर शेड की पर्याप्त व्यवस्था थी।  
           जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं को हरा चारा, पशु आहार एवं मिनरल मिक्चर खिलाने को कहा। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि दैनिक भ्रमण कर पशुओं के स्वास्थ्य की देख-भाल नियमित रूप से प्रतिदिन किया जाय। 
           इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमाशंकर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कूरेभार आलोक आर्या, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संदीप मौर्या सहित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय