सुल्तानपुर(आशुतोष चतुर्वेदी)-टेम्पो चालको का हुआ चालान

*डीएम की अध्यक्षता में कोविड-19 सम्बन्धी समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

*टेम्पों एवं बैट्री रिक्शा चालकों का जिलाधिकारी ने कराया कोरोना टेस्ट* 

            सुलतानपुर 29 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज कोविड-19 एल-1 केयर सेन्टर केएनआईटी गेस्ट हाउस में प्रातः 09 बजे कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित हुई।      
           बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रखे हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में प्रतिदिन जानकारी प्राप्त की जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 में लक्षण की सूचना मिलती है, तो उन्हें तत्काल कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार भर्ती कराया जाय।
          जिलाधिकारी ने सर्विलान्स टीम को निर्देशित किया कि जनपद में टेस्टिंग बढ़ायी जाय। उन्होंने एल-1 हास्पिटल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे व्यक्तियों के खान-पान, स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई   नियमित रूप से कराएं जाने के निर्देश सम्बंधित को दिए।
           तत्पश्चात श्री गुप्ता ने कोविड-19 के दृष्टिगत केएनआई गेट पर आटो वाहन चालक एवं बैट्री रिक्शा चालकों आदि का कोरोना की जॉच स्वयं अपने देख-रेख में चिकित्सा टीम द्वारा करायी।
           उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पूरे जनपद में आज से कोविड-19 के दृष्टिगत सभी टेम्पों चालकों एवं बैट्री रिक्शा चालकों आदि का एक अभियान के रूप में कोरोना चेकिंग चिकित्सा टीम द्वारा करायी जा रही है। 
          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्षदेव पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी सहित चिकित्सा टीम आदि उपस्थित रहे।
--------------------------------------------

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*