कौशाम्बी(अनित कुमार दूबे)-बाल संरक्षण की हुई बैठक
*मिशन शक्ति के अन्तर्गत बाल संरक्षण की बैठक हुई सम्पन्न*
*कौशाम्बी।**आज दिनांक 24 अक्टूबर को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी में महिलाओं, बच्चों की हिंसा से रोकथाम व बच्चों के संरक्षण, पाक्सो कानून के अन्तर्गत बच्चों का यौन हिंसा से बचाव व सहायता, दण्ड के प्रावधानों, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, कोविड-19 से बचाव हेतु शासन के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार द्वारा जनपद स्तर, ब्लाक स्तर, व ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियों, बाल विवाह रोकथाम टास्कफोर्स, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स, वन स्टाप टास्क फोर्स की बैठकों का आयोजन कराया गया।
जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पान्सरशिप, फास्टर केयर, उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मानकोष, निराश्रित महिला पेंशन, सम्बन्धित हेल्पलाइन नम्बरों 1090 1098 181 112 सहित सम्बन्धित विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। महिलाएं एवं बालिकायें किस प्रकार से अपनी सहायता कर सकती है कैसे हम बेटियों को बचा पायेंगे, और कैसे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
पूजा पण्डालों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों, वृद्ध जन आश्रम, व विकास खण्डों, पर मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान, हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विचार विमर्श कर आम जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेन्टर, आई0सी0पी0एस0, आई0सी0डी0एस0, चाइल्ड लाइन के कर्मचारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी है।