कौशाम्बी(प्रयागराज)-जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

*जिलाधिकारी द्वारा योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर शपथ दिलायी गयी।*
                 
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार कलेक्ट्रट में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत सुरक्षा, शपथ, समापन दिवस के अवसर पर जनपद, ब्लाक व ग्राम, स्तर पर महिलाओं तथा बालिकाओं को बचाने या उनके लिए कार्य करने वाले योद्धाओं को, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन हेतु उनके योगदान की सराहना करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित कर शपथ दिलायी गयी। 

आशा की गयी कि जनपद में 180 दिवसों तक संचालित होने वाले इस अभियान में निरन्तर आपकी भागीदारी बनी रहेगी। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज के युग में महिलाएं और बालिकायें प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है,  छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़कियाँ मेहनत व परिश्रम से पढ़ायी करे और अपने गांव, जनपद एवं देश का नाम रोशन करे, मिशन शक्ति का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हमारे समाज के लोग जागरूक होंगे और लड़को एवं लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं करेंगे। जिससे उन्हें परिवार और समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो सके। 

उन्होंने कहा कि जब हम जागरूक होंगे तभी सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पायेंगे। जनपद में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जो अभी 180 दिवसों तक निरन्तर संचालित रहेगा। महिलायें एवं बालिकायें आवश्यकता पड़ने पर तत्काल विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1098, 181, 112, 108, 1076, 102 का उपयोग कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें। कार्यक्रम में दुर्गा देवी इण्टर कालेज ओसा तथा कस्तूरबा गांधी इण्टर कालेज भरवारी, की बालिकाओं द्वारा नारी सशक्तीकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के इस अवसर पर अपने विचारों एवं गीतों के माध्यम से जागरूकता प्रदान की गयी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, प्रभारी एस0आर0जी0मीना मंच, द्वाबा विकास उत्थान समिति की महिला कोआर्डिनेडर बेबी नाज, चाइल्ड लाइन, महिला शक्ति केंद्र वन स्टाप सेन्टर, आई0सी0पी0एस0, के समस्त कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, छात्रायें तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान अन्तर्गत सुरक्षा, शपथ, समापन दिवस के अवसर समस्त तहसीलों, विकास खण्डों ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु शपथ दिलायी गयी।उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी है

*अनित कुमार दुबे मण्डल ब्यूरोचीफ देवप्रभात समाचारपत्र कौशाम्बी मण्डल प्रयागराज*

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय