सुल्तानपुर(शिवप्रकाश तिवारी)-जनपद में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

*जनपद में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी गयी।*

*जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ।*

           सुलतानपुर 31 अक्टूबर/ मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के दिये गये निर्देशों के क्रम में शनिवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत जनपद में मनाया गया, जिसमें पटेल जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी।  
            जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर पटेल जी के चित्र पर मार्ल्यापण करने के पश्चात राष्ट्र की एकता, अखण्डता तथा सुरक्षा की दृष्टि से शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/राज0) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्ना लाल आदि ने भी लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और शपथ ली। इस माके पर कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी ने भी प्रतिभाग किया।
             जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों तथा सभी तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती का आयोजन किया गया। 
 

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय