कौशाम्बी(अनित कुमार दूबे)-प्रशासन ने गिराई पराली जलाने वालो पर कठोर कार्यवाही

*कौशाम्बी-*


*प्रशासन ने गिराई गाज पराली जलाने वालों के ऊपर। आधा दर्जन किसानों के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा।*

*मुकदमा लिखते ही किसानों में मचा हड़कंप। शासन और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर जला रहे थे पराली।*


पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव और पुनवार गांव के आधा दर्जन किसानों के ऊपर पराली जलाने को लेकर थाना पश्चिम शरीरा में मुकदमा हुआ दर्ज। मुकदमा दर्ज होते ही किसानों में मचा हड़कंप जहां लगातार डीएम अमित कुमार सिंह पराली न जलाने को लेकर बार-बार चेतावनी दे रहे हैं वही अपनी मनमानी करते हुए किसानों ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर रात के साए में पराली जला दिया।जब प्रशासन को पता चला कि इलाके में पराली जलाई गई तो प्रशासन ने मौके पर जाकर खेत में देखी गई वास्तविक बात पराली जलाई गई। और प्रशासन ने खेत मालिक का नाम पता कर उनके खिलाफ थाना पश्चिम सरीरा में पराली जलाने के अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रही है। कुछ तो किसान लंबी लंबी पहुंच का हवाला देकर एफ आई आर से नाम हटाने की कोशिश की पर थानाध्यक्ष पश्चिम सरीरा सर्वेश सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाएगा।


*अनित कुमार दुबे मण्डल ब्यूरोचीफ देवप्रभात समाचारपत्र कौशाम्बी मण्डल प्रयागराज*

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय