अमेठी(रवीन्द्र कुमार यादव)-सपा नेत्री ने मंहगाई के खिलाफ सब्जियों की माला पहनकर किया प्रदर्शन

सपा नेत्री ने मंहगाई के खिलाफ सब्जियों की माला पहनकर किया प्रदर्शन
 देवप्रभात समाचार/रबीन्द्र कुमार यादव
अमेठी। कानून व्यवस्था, मंहगाई और सब्जियों के दाम मे हुई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को सपा नेत्री गुंजन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। गुंजन सिंह ने सब्जियों की माला पहनकर मार्च किया। पुलिस ने सपा नेत्री को अम्बेडकर तिराहे पर रोक दिया।


सपा नेत्री की ओर से विरोध प्रदर्शन की भनक मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम पीछे आ गई। बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने सपा नेत्री को अम्बेडकर तिराहे पर रोक दिया। पुलिस की मौजूदगी मे गुंजन सिंह ने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत की।

सपा नेत्री गुंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था का कोई पुरसाहाल नहीं है। ह्त्या, लूट और बलात्कार आम बात हो गई है। गुंजन सिंह ने कहा कि महंगाई चार्म पर है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*