कुड़वार(शिव प्रकाश तिवारी)-आस्था के साथ हुआ मूर्ति विसर्जन
*_आस्था के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा गोमती नदी में किया विसर्जित._*
~------------------------------------------~
*पत्रकार शिव प्रकाश तिवारी*
~-----------------------------------------~
*_कुड़वार/सुल्तानपुर...._*
_पारम्परिक आस्था के साथ कोरोना काल में सादगी के साथ लोगों ने आदि गंगा मां गोमती की गोद में मां दुर्गा की पूजा हवन करने के पश्चात जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रवाहित किया। कोराना काल की वजह से ज्यादातर लोगों ने मूर्ति स्थापित नहीं किया था। स्थानीय राजेश कुमार सिंह बताते हैं कि इस बार कोरोना काल से दुर्गा पूजा महोत्सव फीका रहा।_
_स्थानीय कुड़वार क्षेत्र के अंतर्गत ऊचगांव,अलीगंज, राजापुर,कुड़वार कस्बा,सरकौडा,परसीपुर समेत कई जगहों से स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल की माता की मूर्तियों को हवन पूजन करने के पश्चात कुड़वार घाट पर स्थित गोमती नदी में अम्बे मैया की जय जयघोष लगाते हुए लोगों ने प्रवाहित किया। सुरक्षा की दृष्टि से कुड़वार थाना पुलिस मौके पर मौजूद रहे। एस ओ अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी तक लगभग 30मूर्तियों को विसर्जित किया गया है यह सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा।_