पीलीभीत(ऋषिपाल मौर्य)-शहर बिधायक ने जनता से सीधे किया संबाद

*शहर विधायक ने जनता से सीधे किया संवाद कई गांव का किया दौरा*

देवप्रभात समाचार/ऋषिपाल मौर्य 

पीलीभीत। जनपद के शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने आज अपने विधानसभा के सिरसी सेमर खेड़ा चक कटैया भंगी डांडी बराह विक्रम मुड़सेना मदारी ढकिया परेवा आदि ग्रामों का दौरा किया और जनता से सीधे रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना। शहर विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया और सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को लाभ दिया है वह चाहे गैस कनेक्शन हो आवास बिजली कनेक्शन और लॉकडाउन के दौरान सभी को उपलब्ध कराया गया राशन और लोगों की जन समस्या सभी का निदान निष्पक्ष तरीके से बिना किसी भेदभाव के किया गया और अभी भी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए योजनाएं लागू कर रही है।
इस अवसर पर अमरिया ब्लाक प्रमुख सरदार श्याम सिंह,जिला महामंत्री दिनेश पटेल, अमरिया मंडल अध्यक्ष मान सिंह राठौर, मंडल महामंत्री एमपी गंगवार, जहानाबाद मंडल अध्यक्ष जय जय राम वर्मा विकास श्रीवास्तव शेखर त्यागी, विजय,नरेश, शहरूफ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*