अयोध्या(सत्येन्द्र कुमार तिवारी)-गूलर का हरा पेड़ काटते समय चपेट में आये अधेड़ की मौत

*गूलर का हरा पेड़ काटते समय चपेट में आने से 58 वर्षिय मजदूर की मौत*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*बीकापुर अयोध्या*
=========== थाना क्षेत्र हैदरगंज के मैहरकबीरपुर (महादेवा) में गूलर का पेड़ काटते समय अचानक पेड़ काट रहे मजदूर मो०यूनुस पुत्र सफी मोहमद उम्र 58 वर्ष  निवासी बलेडीहा उमरावा भीटी अंबेडकर नगर की पेड़ के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।
       *बताया जाता है कि थाना क्षेत्र हैदरगंज के महादेवा मैहरकबीरपुर निवासी पप्पू यादव ने अपने घर के पीछे एक हरा गूलर का पेड़ काटने के लिए मजदूर युनूस को लाए थे ,जहाँ पेड़ काटते समय पेड़ अचानक मजदूर के ऊपर गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वही आनन फानन में इसकी सूचना 112 व एम्बुलेंस को दी गई,मौके पर पहुँची एम्बुलेंस ने मजदूर को तारुन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गये, जहाँ डॉक्टर बेद प्रकाश त्रिपाठी ने मृतक घोषित कर दिया ।*
      *वही थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आग्रिम कार्यवाही की जायेगी।*

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*