सुल्तानपुर(आशुतोष चतुर्वेदी)-जिलाधिकारी ने किया जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण

*जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित जिला कृषि कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण।*

           सुलतानपुर 04 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज पूर्वान्ह 10ः10 बजे विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार कार्यालय में उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इस कार्यालय में कुल 10 कर्मचारी कार्यरत हैं। डीएम ने सभी कर्मचारियों को बुलाकर भौतिक सत्यापन किया। 02 कर्मचारी वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार तिवारी व कनिष्ठ सहायक सुमन शर्मा अनुपस्थित पाये गये। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी से जानकारी ली, तो कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उक्त कर्मचारी अवकाश पर नहीं हैं। उनसे फोन पर सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ है कि वे रास्ते हैं और कार्यालय आ रहे हैं।   
             जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त अधिकारी/कर्मचारी  समय से कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने के पश्चात हस्ताक्षर बना दिया करें। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।  

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*