सुल्तानपुर(आशुतोष उपाध्याय)-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जीआईसी व जी जी आई सी के बच्चों ने किया महत्वपूर्ण कार्यक्रम

 
            सुल्तानपुर 18 नवम्बर/शासन  के मंशानुरूप एवं  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल नेतृत्व में आज मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद में नवोन्मेष कार्यक्रम अन्तर्गत फ्लैश मॉब का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा निकट बस स्टैंड पर किया गया। उसके बाद तिकोनिया पार्क में केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओ द्वारा मिशन शक्ति पर नुक्कड़ नाटक एव गीत के माध्यम से जागरूक किया गया।
          उपायुक्त ब्यापार कर /जी0एस0टी0 सुल्तानपुर द्वारा चौक घंटा घर पर शहर के कामगारों को जागरूक किया गया कि वे अपने घरों,दुकानों को अपने परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओ के नाम से पहचान दे 
यातायात सप्ताह के अन्तर्गत शहर के विभिन्न चौराहो पर स्काउट गाउड की टीम यातायात सुरक्षा में अपना सहयोग दे रहे है।
         इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जे0पी0 यादव उपायुक्त ब्यापार कर अखिलेश यादव, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला प्रशिक्षण आयुक्त ज्योति सिंह, जिला ब्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक मालती सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार सिंह
दोनो स्कूल के अध्यापक/ अध्यापिका आदि  उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय