सुल्तानपुर(आशुतोष उपाध्याय)-फिर गायब हुई अधिवक्ता की बाइक
*पुलिस का मुखबिर तंत्र धरासाई,उड़ाई गयी अधिक्तता की बाइक*
*फिर गायब हुई अधिवक्ता की बाइक*
(सुल्तानपुर)
शहर का शायद ही कोई ऐसा कोना हो जहां बाइक चोरी की घटनाएं ना घट रही हों। फिलहाल शहर वासियों को सचेत रहने की जरूरत है। वह नगर कोतवाली पुलिस के भरोसे ना रहें क्योंकि पुलिस बावर्दी में हो चाहे बिना वर्दी में ,बाइक रोज उड़ाई जा रही।पुलिस का खुफिया तंत्र ध्वस्त हो चला है ।फिलहाल मुखबिर तंत्र धरासाई है।अब वह मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के ही भरोसे है। नित नए दिन चौकी, नगर कोतवाल बदल रहे हैं लेकिन कार्यप्रणाली वही पुराने ढर्रे पर चल रही है।नगर कोतवाली पुलिस चोरी की तमाम घटनाओं को रोक नहीं पाई है। हर दिन नई चोर उचक्के और बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ।लेकिन पुलिस कार्यवाई का कोरा अश्ववाशन देकर अपनी ड्यूटी बिता रही है।फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर से अधिवक्ता अशोक पाठक की मोटरसाइकिल Up44AQ6118 चोरी हो गई है।जिसकी शिकायत अधिवक्ता ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।