अयोध्या(संदीप श्रीवास्तव)-पत्रकार स्व के के सिन्हा के पुत्र को सीएम देंगे 10 लाख की सहायता
.*पत्रकार स्व. केके सिन्हा के पुत्र को सीएम कल देंगे 10 लाख की आर्थिक सहायता का चेक*
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से दिवंगत पत्रकारों के परिवारजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कल 31 जुलाई को लखनऊ में ₹10 लाख का चेक (आर्थिक सहायता) दी जाएगी। मालूम हो कि प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष स्व. केके सिन्हा संवाददाता लखनऊ मेल का कोरोना के दौरान हुए निधन के कारण उनके परिवारजनों को चेक सौंपा जाएगा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरि कृष्ण अरोड़ा, सचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने कोविड के दौरान ही सभी प्रमाण पत्रों के साथ माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सूचना सचिव नवनीत सहगल व अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया था। जिसके क्रम में कल उनके पुत्र मोहित को लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 लाख रूपए की सहायता का चेक सौंपा जाएगा। *प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनके अधिकारियों, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अयोध्या के जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।*
2
अयोध्या।
अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों का होगा कायाकल्प। नगर निगम क्षेत्र के 35 पार्को का होगा सौंदर्यीकरण। नगर आयुक्त विशाल सिंह का बयान। शहरी जीवन में पार्क और हरियाली का महत्वपूर्ण स्थान।पार्कों में पौधरोपण, स्ट्रीट लाइट बैठने के स्थान का होगा निर्माण। पार्को में बच्चों के खेलने के लिए भी होगा स्थान।