सुल्तानपुर(शिवप्रकाश तिवारी)-छत से पैर फिसलने से हुई महिला की मौत
छत से पैर फिसलने से हुई महिला की मौत
धनपतगंज थानान्तर्गत मझौवा गांव का मामला
सुल्तानपुर(शिव प्रकाश तिवारी)।नींद से अचानक उठी महिला का पैर फिसलने से छत से गिरकर हुई मौत।परिजनों में मचा कुहराम।
थाना धनपतगंज अंतर्गत मझौवा गांव निवासी सुशीला देवी (48)पत्नी सीताराम मौर्य शनिवार को देर रात खा पीकर छत पर सोने चली गयी।अचानक रात में नींद खुली तो वह जैसे ही आगे बढ़ी अचानक पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गयी।परिजनों ने गम्भीर अवस्था मे इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कुहराम मच गया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।