*सपा का जोरदार धरना प्रदर्शन*

 अयोध्या।

समाजवादी पार्टी के निर्देशानुसार आज जिले की बीकापुर तहसील में दिखा जबरदस्त हल्ला बोल। लगे समाजवादी पार्टी जिंदाबाद   अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे। जिसमें सपा के पूर्व विधायक आनन्द सेन यादव         व सपा के वरिष्ठ नेता अनुप सिह      की अगुवाई में सौंपा गया उपजिलाधिकारी को ज्ञापन। पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा यह सरकार किसान विरोधी है इसमें महंगाई आसमान छू रही है छोटा आदमी अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ है। वहीं वरिष्ठ सपा नेता अनूप सिंह ने बताया इस सरकार में चारों ओर गुंडई पत्रकारों पर हमला घूसखोरी चरम सीमा पर है सरेआम अभी देखा भी गया बीते चुनाव में भाजपा नेता कम प्रशासन ही उनका चुनाव लड़ा सरेआम की गई लोकतंत्र की हत्या जो भविष्य के लिए बहुत कष्ट कारक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव गांव डोर टू डोर जाकर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर आगामी 2022 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पदाधिकारी व सपा कार्यकर्ता उमड़े।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*