अयोध्या(संदीप श्रीवास्तव)-युवा प्रधान विशाल सिंह चुने गए प्रधान संघ बीकापुर के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष

*युवा प्रधान विशाल सिंह निर्विरोध चुने गए प्रधान संघ के बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष*
▪️प्रधानों की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन

बीकापुर-अयोध्या
विकासखड के ग्राम प्रधानों की गुरुवार को संगठन के गठन और चुनाव को लेकर विकासखंड बीकापुर सभागार में बैठक संपन्न हुई। 
     इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान संगठन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह द्वारा संगठन के गठन और नीतियों के संबंध में बताया गया और प्रधानों के एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन तोरोमाफी प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने किया। 
       प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए बबुरिहा कौधा ग्राम पंचायत के युवा ग्राम प्रधान विशाल सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष का  दायित्व मिलने के बाद विशाल सिंह ने कहा की  सभी ग्राम प्रधानों के साथ अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर ग्राम पंचायतों में विकास का कार्य किया जाएगा। प्रधान संघ की ब्लाक कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह के अलावा संरक्षक पद पर संतोष गौड़, उपाध्यक्ष पद पर विजय गौड एवं सोनी वर्मा, महामंत्री पद पर लवकुश यादव, मंत्री पद पर अजय तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश पटेल का चयन सर्व सम्मति से किया गया। 
     इस मौके पर प्रधान मुकुल आनंद, बलवंत सिंह, राहुल पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, मिहीं लाल यादव, अनिल तिवारी, सावित्री सिंह, मेवा लाल चौहान, पंकज सोनी, सुभाष वर्मा, संदीप सिंह, समाज सेवी दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधान शिव मूरत तिवारी, लालजी यादव, राजेश वर्मा सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)भाषा का होता है अपना संसारः कुलपति

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

प्रतापगढ़!मनीष मिश्र एडवोकेट प्रतापगढ़ (उ. प्र.) का जीवन परिचय