पीलीभीत(ऋषिपाल मौर्य)-जिलाधिकारी ने सुनी समाधान दिवस पर जनसमस्याएं

*जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस थाना सुनगढी एवं कोतवाली सदर में की गई जनसुनवाई*

देव प्रभात समाचार / ऋषिपाल मौर्य (ब्यूरो)

पीलीभीत जिलाधिकारी  पुलकित खरे ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना सुनगढ़ी एवं कोतवाली सदर में पहुंच कर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन के साथ के साथ प्रारम्भ हुआ। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इस दौरान थाना सुनगढी में 05 व कोतवाली में 02 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। उन्होंने  सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये। किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टार की जांच की गई। जांच के दौरान प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता देखी गई तथा लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। 
थाना न्यूरिया में थाना समाधान दिवस के दौरान ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट  अरूण कुमार सिंह, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*