अयोध्या(संदीप श्रीवास्तव)-समाज के अंतिम पायदान के ब्यक्ति की समस्या का होगा तत्कालिक निस्तारण-शिवेन्द्र सिंह

*अंतिम पीड़ित व्यक्ति की समस्या का होगा तात्कालिक निस्तारण-शिवेंद्र सिंह*
 अयोध्या।ब्लॉक के अंतिम पीड़ित व्यक्ति की समस्या का निस्तारण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुपालन और लोगों के विश्वास पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है।इसके लिए प्रत्येक प्रतिनिधि से सामंजस्य स्थापित कर अधिकारियों के सहयोग से जन समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।शुक्रवार को यह बातें पूरा बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समाजसेवी व भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ने कही।ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचन के बाद पहले दिन शिवेंद्र ब्लॉक पर जन समस्या सुनवाई के लिए बैठे थे। इस दौरान समस्याओं को लेकर ब्लॉक के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी इनकी समस्याओं का क्रमवार निस्तारण कराया गया।   जनसुनवाई के बाद मुलाकात के दौरान शिवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचन के बाद लगातार ब्लॉक के लोगों द्वारा अपनी समस्याएं बताई जा रही थी।समस्याओं के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से भी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया गया है।इसी क्रम में आज दोपहर विभिन्न समस्याओं से पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनी गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात करके उनकी समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया गया।इस प्रयास में बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं निस्तारित करा दी गई हैं और जिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया,उनके लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। श्री सिंह ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात करके यह निर्णय लिया गया है कि सप्ताह में मंगलवार वह बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर स्थानीय निवासी लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निस्तारण तात्कालिक निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान जिन समस्याओं का निस्तारण तात्कालिक रूप से नहीं हो पाएगा उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर और उनसे मुलाकात कर ऐसी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि जन सुनवाई के पहले दिन ब्लॉक से संबंधित क्षेत्रों के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।इस बात के लिए भी प्रयास किया जाएगा की संभावना की दशा में जनसुनवाई के अगले चरणों में संबंधित विभागों के लोगों की भी मौजूदगी रहे जिससे ब्लॉक के पीड़ित लोगों की समस्याओं का तात्कालिक निस्तारण कराया जा सके।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*