सुल्तानपुर(शिव प्रकाश तिवारी)- सांसद मेनका संजय गांधी ने दी नसीहत,ईमानदारी से काम करे प्रधान
सुलतानपुर।बल्दीराय ब्लाक के सेंट जॉन्स कांवेंट स्कूल गनापुर में जिला पंचायत,प्रधान व बीडीसी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते सांसद मेनका गांधी बोली,मुफ्त में प्रधानों को नहीं मिलेगा कुछ भी। ग्रामीण अंचल की समस्या में प्रधान जानते है सच और झूठ। हम हर गांव भेजेंगे सेक्रेटरी,पुलिस,राजस्व निरीक्षक और लेखपाल।प्रधान कराएं गांवों के समस्याओं का समाधान। प्रधानों को 4 माह का समय। बेहतर परिणाम देने वाले ग्राम प्रधानों,बीडीसी व जिला पंचायत का मैं करूंगी सहयोग। ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह से दोबारा जिला पंचायत सुल्तानपुर को सूबे में अव्वल लाने का आवाहन।इस मौके पर भाजपा नेता राम चन्द मिश्र,बबिता अखिलेश तिवारी,सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,शशिकांत पांडेय, संत बक्स सिंह चुन्नू, मोहित सिंह,बृजेश वर्मा,राजधर शुक्ल,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव,जिला पंचायत सदस्य दीपू उपाध्याय,जिला पंचायत सदस्य बब्बू फाइटर,पूर्व जिला सदस्य श्याम बहादुर पाण्डेय, प्रधान हजारी लाल साहू,प्रधान बलराम यादव,बीडीसी अमर नाथ गिरि,बीडीसी तनवीर अहमद,बीडीसी अजय मिश्रा,गोनू मिश्रा,श्याम नरायन सोनकर,श्याम प्रीत,अकील अहमद,अमन सोनी,समीम अहमद,रमेश विश्वकर्मा व अकबर अली सहित सैकड़ों प्रधान,बीडीसी मौजूद रहे।