धनपतगंज(शिव प्रकाश तिवारी)-पौध रोपण के बदले ले बिकास कार्य,इलाके में आई अपराधों में कमी को लेकर की एस ओ मनोज शर्मा की थपथपाई पीठ
पौध रोपण के बदले ले बिकास कार्य-सांसद
धनपतगंज इलाके में अपराधों में आई कमियां थाना प्रभारी मनोज शर्मा की सक्रियता का परिणाम-सांसद
एकलखी में पूर्व प्रधान बलवंत सिंह के आने से बढ़ा कार्यकर्ताओ में उत्साह
देवप्रभात समाचार/शिव प्रकाश तिवारी
धनपतगंज।जनपद के ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में 200 पौध रोपित कर ले बिकास का तोहफा।महिला व किसानों को ब्यवसायिक खेती के लिये उत्साहित कर उद्यमी बनने की दी सलाह।
सांसद मेनका संजय गांधी ने बिकास खण्ड के एकलखी गांव में जन सम्बाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से रूबरू थी।उन्होंने लोगो से कहा कि वे पर्यावरण की रक्षा व अपनी आय बढ़ाने के लिये फलदार पौध रोपित करे साथ ही किसान खेती के साथ ही मेहंदी,बांस,आदि ब्यवसायिक खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा बिकास की मुख्य धारा में जुड़ सकते है।उन्होंने सेवकरी में भी इसी तरह के कार्यक्रम को सम्बोधित किया साथ ही सरैया भरथी में राजकीय हाई स्कूल का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा रूपी बाटिका में गुरुजन छात्र के रूप में पौध रोपित कर उन्हें पाल पोषकर समाज मे स्वस्थ पेड़ के रूप में समर्पित कर सकते है जो कि अपने गांव,घर ही नही समाज मे एक अलग पहचान स्थापित कर भारत के प्राचीन विश्व बंधुत्व के नारे को बुलंद करता है।एकलखी गांव में उन्होंने पूर्व प्रधान बलवंत सिंह की सराहना की तो सरैया भरथी गांव में बलराम मिश्रा के प्रयास की सराहना की।उन्होंने हर कार्यक्रम में थाना प्रभारी धनपतगंज की सक्रियता से इलाके में घटे अपराध को लेकर थाना प्रभारी मनोज शर्मा की प्रशंसा की।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह,ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवध कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक निशा मिश्र,शेर बहादुर,अरविंद कुमार सरोज तिवारी,मंजरी यादव ,बलराम मिश्रा, जमुना पांडेय,जितेन्द्र सिंह,सन्दीप तिवारी,सन्त बख्स सिंह,अमर पल सिंह,विवेक सिंह,बिसाल सिंह,बिकास सिंह,अलहित उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।