सुल्तानपुर(आलोक दूबे)-भरभरा कर गिरी दीवाल में दबे मवेसी,बाल बाल बचे परिजन

*कच्ची दीवार गिरने से मवेशी घायल,बाल-बाल बचे परिजन*

(संवाददाता-आलोक दूबे)
सेमरी बाजार:-शुक्रवार को बीती रात तकरीबन 11 बजे कच्चे मकान की एक दीवार गिर जाने से दीवार के बगल बधी गाय दब गयी, आनन-फानन में परिजन व पड़ोसियों ने मिट्टी को हटाकर किसी तरह मवेशी की जान बचाई।मामला है जयसिंहपुर विकास खंड के हरिहरपुर गाँव का जहाँ शुक्रवार को छोटेलाल जायसवाल पुत्र भवानीफेर परिवार के साथ घर मे सो रहे थे,तभी अचानक मिट्टी से बनी घर की एक दीवार भरभरा कर गिर गयी,जिससे दीवार के बगल खूंटे से बंधी गाय मिट्टी के नीचे दब गई,तेज आवाज को सुन कर मौके पर बगल के लोग आ गए,मिट्टी को हटा कर मवेसी की जान बचा ली।दूसरी तरफ सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*