कन्नौज(अवनीश कुमार तिवारी) अज्ञात कारणों से कब्रिस्तान में लगी आग



अज्ञात कारणों से कब्रिस्तान में लगी आग , बड़ी मशक्कत के बाद काबू।

अवनीश कुमार तिवारी

इंदरगढ़ क्षेत्र मे दोपहर बाद अज्ञात कारणों से कब्रिस्तान में आग लग गई। आग का उठता  धुंआ व लपटों को देख लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड व ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। क्षेत्र के फकीरे पुरवा गांव के पास बने कब्रिस्तान में दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया था। वही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कब्रिस्तान मे खड़ी  खस पतवार आग की लपेट में आ गई। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझने के बाद राहत की सांस ली।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*