अयोध्या(संदीप श्रीवास्तव)अयोध्या: अनी बुलियन कंपनी चलाने वाले ठगों की 24.46 करोड़ की सम्पत्ति होगी कुर्क*

*अयोध्या: अनी बुलियन कंपनी चलाने वाले ठगों की 24.46 करोड़ की सम्पत्ति होगी कुर्क*

अयोध्या 
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने अली बुलियन कंपनी चलाने वाले शातिर ठगों की अब तक चिह्नित कुल 24 करोड़ 46 लाख की सम्पत्ति कुर्क करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा इस कंपनी से जुड़े अन्य शातिरों की सम्पत्तियों की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है।
      बता दें कि अनि बुलियन कंपनी बना कर शातिरों ने लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ किया। इसे लेकर कंपनी के विरुद्ध अयोध्या और लखनऊ के थानों में आपराधिक मामले भी दर्ज है। अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कुर्की की कार्रवाई जल्द की जाएगी। इसके तहत कंपनी निदेशक अजीत गुप्ता की 21.26 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की जाएगी।
       संबंधित आरोपी की चल अचल सम्पत्ति लखनऊ और अयोध्या दोनों जगहों पर है। वहीं कंपनी से जुड़े दूसरे आरोपी कृष्णधर उपाध्याय की 2.31 करोड़ की संपत्तियां कुर्क होंगी। अंजनी कौशल की 75 लाख की और आकाश उपाध्याय की 14 लाख की संपत्ति कुर्क होगी। पुलिस ने बताया कि कंपनी के अन्य लोगों की संपत्तियों की तलाश में टीमें लगी हुई है। कंपनी अनी बुलियन पर निवेश के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगने का मुकदमा दर्ज है।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*