कन्नौज(अवनीश कुमार तिवारी)अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते जिले में बिना मानक के संचालित हो रहे अस्पताल।

कन्नौज

अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग  की अनदेखी के चलते जिले में बिना मानक के संचालित हो रहे  अस्पताल।

अवनीश कुमार तिवारी


कन्नौज। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद में जुटी हैं। शासन ने जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं मुहैया कराने और मानक विहीन प्राइवेट हॉस्पिटल पर शिकंजा कसने के प्रशासन को सख्त निर्देश दे रखे हैं। इसके वाबजूद बिना पंजीकरण और अग्निशमन एनओसी के मानक विहीन प्राइवेट अस्पताल खुलेआम संचालित हो रहे है । वही जिम्मेदार विभाग ऐसे अस्पतालों के संचालन पर अंकुश नही लगा रहा हैं।
जनपद के गुरसहायगंज, तालग्राम, तिर्वा,इंदरगढ़ ,मढ़पुरा  सौरिख, छिबरामऊ में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते करीब आधा दर्जन मानक विहीन प्राइवेट अस्पताल संचालित हो रहे है। सूत्रों  की माने तो इनमे कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल बिना पंजीकरण और अग्निशमन की एनओसी के बिना ही संचालित है। ये मानकविहीन अस्पतालो में जब कभी एमबीबीएस डॉक्टरों का आना होता हैं। ज्यादातर अस्पताल नर्स और अनट्रेंड स्टाफ के भरोसे चल रहे है। ऐसे इलाज को लेकर आने मरीजो का अनट्रेंड स्टाफ द्वारा ट्रीटमेंट किया जाता हैं। जिससे कि लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाता हैं। स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की अनदेखी के चलते अस्पतालों का गोरखधंधा धड़ल्ले से फल फूल रहा हैं। मानक विहीन अस्पतालों पर अंकुश न लग पाने से संचालको के हौसले बुलन्द होते जा रहे है।और इन्ही बुलंद हौसलों के कारण एक के बाद एक मानक विहीन अस्पतालो की संख्या बढ़ती जा रही हैं। आखिर इन अस्पताल संचालको को किसका संरक्षण मिल रहा हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग जानकर भी अनजान बना है। अब ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*