जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)मानवता के पुजारी थे उमानाथ सिंह: डॉ. केपी सिंह

मानवता के पुजारी थे उमानाथ सिंह: डॉ. केपी सिंह

सरल, सहज प्रतिभा के धनी थे उमानाथ सिंह: कुलपति

इंजीनियरिंग संस्थान में मनाई गई उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान परिसर में उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर  मंगलवार को  पूर्व सांसद डॉ केपी सिंह और कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने  उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद केपी सिंह ने कहा कि पिताजी मानवता के पुजारी थे । उनके सद्कर्मों के चलते ही समाज में उनकी अच्छी पहचान थी।  मानवता की करुण पुकार पर उन्होंने अपनी आहुति दे दी। 
कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि उमानाथ सिंह सरल, सहज प्रतिभा के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
संकाय अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने  स्व.उमानाथ सिंह से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। 
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो हिमांशु सिंह , डॉ राकेश तिवारी, डॉ. विनोद तिवारी, सतीश त्यागी, प्रो अशोक श्रीवास्तव, डॉ संतोष कुमार, डॉ संजीव गंगवार, प्रो रजनीश भास्कर, श्री श्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

सुल्तानपुर(अखिलेश तिवारी)फिजिक्स वाला संस्था के फाउंडर अलख पांडेय व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन आनंद सावरण की आपसी मुलाकात शिक्षा को सुलभ बनाने की हुई चर्चा

*रायबरेली में साथ काम करेंगी स्‍मृत‍ि और सोन‍िया, गांधी को उपाध्‍यक्ष बना ईरानी को द‍िया गया अध्‍यक्ष का पद, जान‍िए मामला*

*कूरेभार पुलिस की चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती, केस की अग्रिम कार्यवाही पर लगी रोक*