जौनपुर(विश्वप्रकाश श्रीवास्तव)हिन्दी भाषा हम सभी के लिए उतनी ही आवश्यक है जितनी एक बच्चे के लिए मां का दूध:प्रो शम्भू राम
हिन्दी भाषा हम सभी के लिए उतनी ही आवश्यक है जितनी एक बच्चे के लिए मां का दूध:प्रो शम्भू राम
जौनपुर,14 सितम्बर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ0 सुधा सिंह ने कहाकि जब फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश अपनी मातृभाषा के माध्यम से अपने राष्ट्र को विकसित कर सकते है, तो हम भी अपनी मातृभाषा के द्वारा अपने राष्ट्र का विकास क्यू नहीं कर सकते।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम ने बताया कि हिन्दी भाषा हम सभी के लिए उतनी ही आवश्यक है जितनी एक बच्चे के लिए मां का दूध।
महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि "कोई भी विकसित देश अपनी भाषा को अपना कर ही विकास किया है । हम सभी अपनी पहचान, संस्कृति, संस्कार,भाषा से दूर रह कर विकास नहीं कर सकते है। हिंदी भाषा की शक्ति और सामर्थ्य इतनी अधिक है कि हिंदी भाषा की भारत ही नहीं अपितु समूचे विश्व पर अपना प्रभाव रखती है।
समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ0 मनेाज वत्स ने कहाकि हिन्दी भारत की राजभाषा है इसे राष्ट्रभाषा बनाने के लिए हमसब को संकल्पित होने की आवश्यकता है।
डाॅ0 मधु पाठक ने बताया कि हिन्दी भाषा समग्र राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। हमारी भाषा ही हमारी पहचान है। आइये समद्ध एवं सशक्त हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का संकल्प लें।
डाॅ0 रागिनी राय ने कहाकि हिन्दी भारत की आत्मा में बसी हुई है, जो हर प्रदेश में जानी एवं पहचानी जाती है।
डाॅ0 रमेशचन्द्र सोनी ने भी हिन्दी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 मधु पाठक ने व धन्यवाद ज्ञापन डाॅ0 रागिनी राय ने किया।