सुल्तानपुर!बल्दीराय में हुई महिला की हत्या से मचा हड़कम्प।देवप्रभात समाचार।
सुल्तानपुर में महिला की हत्या से सनसनी
खेत की रखवाली करने गयी थी महिला
देवप्रभात समाचार/प्रदीप पांडेय
सुल्तानपुर।खेत की रखवाली करने गयी महिला की सुबह मिली लास।सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना बल्दीराय अंतर्गत महुली के पूरे गंगा पांडेय गांव की है।बीती रात गांव निवासी सुमन पत्नी शिवलाल(50)खेत की रखवाली करने गयी थी देर रात जब वापस नही आई तो घर पर मौजूद बहू मोबाइल से सूचना अपने ससुर व पति जो कही निमंत्रण में गए थे ।सूचना मिलते ही पति शिवलाल व बेटा दिनेश ने ग्रामीणों से पूरी रात खोजबीन की परन्तु महिला का कही पता नही लग सका।बुधवार को अलसुबह महिला का शव मिला जिस पर धारदार हथियार के निशान थे।शव मिलने के बाद गांव में हड़कम्प मच गया।इसी बीच परिवारीजनों ने सूचना पुलिस को दी।घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा,ए एस पी बिपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ बल्दीराय रमेश कुमार ,एसओ बल्दीराय अमरेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ बल्दीराय रमेश कुमार ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।छानबीन जारी है।